होम लोकसभा सांसद अरुण सागर के पत्र पर केंद्र सरकार ने लिया संज्ञान, शाहजहांपुर में बनेगा भूकंपीय स्टेशन
वर्तमान में केंद्र द्वारा देशभर में 169 स्थायी भूकंपीय स्टेशनों के माध्यम से भूगर्भीय गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और इस नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं
शाहजहांपुर। जिले में जल्द ही भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए नया भूकंपीय (सीस्मिक) स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यह निर्णय भाजपा सांसद Arun Sagar द्वारा भेजे गए पत्र पर केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Jitendra Singh द्वारा संज्ञान लेने के बाद लिया गया है। इसके साथ ही अब जिले के किसानों और आम लोगों को सप्ताह में दो बार सटीक मौसम पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि National Centre for Seismology द्वारा देशभर में स्थापित किए जाने वाले 100 नए भूकंपीय स्टेशनों की योजना में शाहजहांपुर को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में केंद्र द्वारा देशभर में 169 स्थायी भूकंपीय स्टेशनों के माध्यम से भूगर्भीय गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और इस नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि अचानक होने वाली बारिश, आकाशीय बिजली और भूकंप जैसी आपदाओं से सबसे अधिक नुकसान किसानों को होता है। इसी को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर शाहजहांपुर में भूकंप चेतावनी प्रणाली और सटीक मौसम पूर्वानुमान की व्यवस्था कराने की मांग की थी।
मंत्री ने जानकारी दी कि किसानों को अब Modipuram इकाई के माध्यम से सप्ताह में दो बार, मंगलवार और शुक्रवार को मौसम की सटीक जानकारी और कृषि संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को खेती से जुड़े निर्णय लेने में मदद मिलेगी और संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा।
सांसद अरुण सागर ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में किसानों और आम जनता की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंपीय स्टेशन की स्थापना से जिले में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली मजबूत होगी, अनुसंधान क्षमता बढ़ेगी और किसानों सहित आम लोगों को समय रहते मौसम और भूकंप से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।