होम पुतिन के करीब आने की कोशिश में इमरान, 23 साल बाद मास्को का दौरा करेगा कोई पाक कप्तान
पुतिन के करीब आने की कोशिश में इमरान, 23 साल बाद मास्को का दौरा करेगा कोई पाक कप्तान
पाकिस्तान के कप्तान इमरान चीन की सरजमी का इस्तेमाल भारत विरोधी अपने एजेंडे को साधने की करने की फिराक में थे। लेकिन उनकी ये कोशिश पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। कश्मीर को लेकर रूस से उम्मीद लगाए बैठे इमरान को पुतिन ने दो टूक जवाब दे दिया कि वो भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों में दखल नहीं देंगे। अब पाकिस्तान रूस से नजदीकियां बढ़ाने में लगा है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जल्द ही रूस की यात्रा करने वाले हैं। इमरान खान 23 वर्षों में रूस की द्विपक्षीय यात्रा पर जाने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधान मंत्री होंगे। पाकिस्तान में राजनयिक सूत्रों ने खुलासा किया है। इस महीने खान की रूस यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर होने जा रही है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी रूस जाएगा। हालांकि रूस की तरफ से पाक को निमंत्रण को लेकर कोई औपचारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की इस यात्रा को क्षेत्रीय भू-रणनीतिक पुनर्गठन की वजह से गेम चेंजर के रूर में देखा जा रहा है। यात्रा के एजेंडे में द्विपक्षीय संबंध, अफगानिस्तान की स्थिति, रक्षा सहयोग की बातचीत और 1100 किलोमीटर से अधिक की उत्तर-दक्षिण गैस पाइपलाइन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता शामिल होगी। पाइपलाइन की स्थापना का उद्देश्य कराची के बंदरगाह शहर से पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के लोड सेंटर में आयातित गैस के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करना है। पिछली बार एक निर्वाचित पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने द्विपक्षीय यात्रा पर रूस का दौरा मार्च 1999 में पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल के दौरान किया था। 2003 में पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने रूस का दौरा किया था। जबकि 2011 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रूस का दौरा किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।