होम I Love Mohammad विवाद अब यहीं रोके जाएं – मौलाना रशीद फिरंगी की लोगों से अपील
I Love Mohammad Controversy News: देशभर में चल रहे ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद (I Love Mohammad Controversy in India) को लेकर अब इस्लामी विद्वान और इमाम-ए-ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
I Love Mohammad Controversy News: देशभर में चल रहे ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद (I Love Mohammad Controversy in India) को लेकर अब इस्लामी विद्वान और इमाम-ए-ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को तुरंत खत्म किया जाए और आगामी हिंदू पर्वों (Hindu Festivals in India) के दौरान सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मौलाना खालिद रशीद ने एएनआई से बातचीत में कहा, “जो भी चल रहा है वो काफी अफसोसनाक है। मेरी लोगों से यही अपील है कि इस मामले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखें। पैगंबर मोहम्मद के सिलसिले में कुछ अदाब हुआ करते हैं। सड़कों पर बैनर लेकर निकलना और नारेबाजी करना इस्लाम के बुनियादी शिष्टाचार के खिलाफ है और यह किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि इस विवाद को तुरंत खत्म किया जाए और लोग बेहतर चरित्र, शिक्षा और भाईचारे पर ध्यान दें।
मौलाना ने कहा कि इन दिनों हिंदू भाईयों के त्योहार (Hindu Muslim Unity) चल रहे हैं, इसलिए किसी भी पर्व को मनाने में उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे एक-दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें और देश में शांति और एकता बनाए रखें।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से देशभर में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली (I Love Mohammad Protest Bareilly) समेत कई इलाकों में हिंसक झड़प और उपद्रव (Violence in UP) की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन लगातार हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।