होम India-US Relations: ट्रंप प्रशासन ने भारत को दी चेतावनी – अमेरिका से सही से पेश आएं
India-US Trade Deal News: भारत और अमेरिका के बीच अभी तक ट्रेड डील (India-US Trade Deal) साइन नहीं हुई है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के वाणिज्य सचिव होवार्ड लुटनिक (Donald Trump Commerce Secretary Howard Lutnick) ने बड़ा बयान दिया है।
India-US Trade Deal News: भारत और अमेरिका के बीच अभी तक ट्रेड डील (India-US Trade Deal) साइन नहीं हुई है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के वाणिज्य सचिव होवार्ड लुटनिक (Donald Trump Commerce Secretary Howard Lutnick) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत (India) को अमेरिका के साथ व्यापारिक नीतियों (Trade Policies) में सही कदम उठाने होंगे और भारत को अपने बाजार खोलने (India Market Access) की जरूरत है।
ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा, "हमारे पास कई ऐसे देश हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत है, जैसे स्विट्जरलैंड और ब्राजील। भारत भी ऐसे ही देश है जिसे अमेरिका के प्रति सही कदम उठाने चाहिए। अपने बाजार खोलें और ऐसे काम बंद करें जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी नीतियां खत्म होनी चाहिए जो अमेरिका-भारत व्यापार (US-India Trade) में बाधा बन रही हैं और अमेरिकी हितों (US Interests) को नुकसान पहुंचा रही हैं।
लुटनिक ने कहा, "ये मुद्दे समय के साथ सुलझ जाएंगे, लेकिन इसके लिए समय लगेगा। इन देशों को समझना होगा कि अगर आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को बेचना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ सहयोग करना होगा।"
उन्होंने यह भी कहा, "बड़े देश जैसे भारत, उन्हें समय के साथ सुलझा लिया जाएगा। 2026 की अर्थव्यवस्था डोनाल्ड ट्रंप की अर्थव्यवस्था (Donald Trump Economy 2026) होगी।"
यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal US Visit) के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय टीम अमेरिका का दौरा कर चुकी है।
वाणिज्य मंत्रालय ने 26 सितंबर को कहा कि इस दौरे में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों (India-US Investment Relations) को मजबूत करने के लिए सफल बातचीत हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।