होम Bareilly Violence: 10 FIR दर्ज, मौलाना समेत 8 गिरफ्तार, 39 लोग हिरासत में

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Sep 27, 2025 08:10 PM

Bareilly Violence: 10 FIR दर्ज, मौलाना समेत 8 गिरफ्तार, 39 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना को लेकर अब तक 10 FIR दर्ज की गई हैं.

Bareilly Violence: 10 FIR दर्ज, मौलाना समेत 8 गिरफ्तार, 39 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना को लेकर अब तक 10 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें से 7 में मौलाना का नाम शामिल है।

पुलिस का खुलासा — 7 दिन से रची जा रही थी हिंसा की साजिश

बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस बल को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। जांच में सामने आया कि इस हिंसा की साजिश 7 दिन पहले से रची जा रही थी, जिसमें बाहरी लोगों की भी भूमिका थी। पुलिस ने मौके से चाकू, तमंचे, ब्लेड और पेट्रोल की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 39 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डीएम ने दी जानकारी — पहले दिया आश्वासन, फिर पलटे मौलाना

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही सभी प्रतिनिधियों को चेतावनी दी थी कि BNSS धारा 163 लागू कर दी गई है और बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौलाना और उनके सहयोगियों से कई दौर की बैठक हुई और शुरुआत में उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि वे कार्यक्रम नहीं करेंगे।

लेकिन इसके बाद मौलाना ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि साइन किया हुआ कागज फर्जी है और वे अपनी मूल योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे। इसके बाद जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग जुटे और इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर जाने की कोशिश की।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

डीएम ने बताया कि नमाज के बाद करीब 80-90% लोग अपने घर लौट गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने वहीं रहकर भीड़ इकट्ठी कर ली और जब उन्होंने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)