होम बरेली बवाल के बाद लखनऊ में लगे नए पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2025 08:17 PM

बरेली बवाल के बाद लखनऊ में लगे नए पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगवाया है।

बरेली बवाल के बाद लखनऊ में लगे नए पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगवाया है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है।

राजधानी लखनऊ में कई जगह लगाए गए पोस्टर

लखनऊ के वीवीआईपी चौराहा, समता मूलक चौराहा और जानकीपुरम समेत कई प्रमुख इलाकों में ये होर्डिंग्स लगाए गए हैं। पोस्टर में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी तस्वीर, बुलडोजर और अमित त्रिपाठी की तस्वीर शामिल है। पोस्टर पर लिखा गया है- “आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी” और “आई लव बुलडोजर”। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अमित त्रिपाठी ने दी सफाई

बीजेपी नेता अमित त्रिपाठी ने कहा, “जब से यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। लोग उनसे बेहद प्यार करते हैं। योगी राज में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।”

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुआ था बवाल

दरअसल, यूपी के कई जिलों में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ा था। इसी दौरान शुक्रवार को बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। सैकड़ों लोग पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद हंगामा बढ़ा और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)