होम केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को मिली अहम सीट

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Mar 17, 2026 10:14 PM

केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को मिली अहम सीट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी तेज करते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 55 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है।

केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को मिली अहम सीट

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी तेज करते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 55 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना बढ़ गई है।

वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी ने जताया भरोसा
जारी सूची के अनुसार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को एक बार फिर पारावूर सीट से टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को हरिपद से और राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की रणनीति अपनाई है, जिससे चुनाव में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे को भी टिकट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पुथुपल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वह वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं और पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

सीईसी बैठक में लगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर
मंगलवार (17 मार्च) को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें केरल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज कई नामों को मंजूरी दे दी है. उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की संभावना एक प्रमुख मानदंड है.'

सोशल मीडिया टीम को भी नई जिम्मेदारी
चुनाव प्रचार को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने प्रणव वच्छराजानी (राष्ट्रीय संयोजक) और विपिन यादव (राष्ट्रीय समन्वयक) को केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की आगामी चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।

जानिए कब होंगे चुनाव
केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 मार्च से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 मार्च तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)