होम पहलगाम हमले में शहीद अफसर की पत्नी हिमांशी नरवाल को ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर? मेकर्स और सोशल मीडिया रिपोर्ट में उलझी सच्चाई

मनोरंजनटीवी Alert Star Digital Team Aug 10, 2025 06:56 PM

पहलगाम हमले में शहीद अफसर की पत्नी हिमांशी नरवाल को ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर? मेकर्स और सोशल मीडिया रिपोर्ट में उलझी सच्चाई

अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय आर्मी के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे। शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए पहलगाम पहुंचे इस कपल पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

पहलगाम हमले में शहीद अफसर की पत्नी हिमांशी नरवाल को ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर? मेकर्स और सोशल मीडिया रिपोर्ट में उलझी सच्चाई

अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय आर्मी के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे। शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए पहलगाम पहुंचे इस कपल पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने पति के पार्थिव शरीर के पास बैठी रो रही थीं।

‘बिग बॉस 19’ में नजर आ सकती हैं हिमांशी?

ताज़ा खबरों के मुताबिक, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स हिमांशी नरवाल को अपने शो में लाने पर विचार कर रहे हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि शो में ऐसे चेहरे हों जो दर्शकों से तुरंत जुड़ सकें, और इसी वजह से हिमांशी का नाम चर्चा में आया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि इस प्रस्ताव को लेकर बातचीत हुई है, हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर अलग कहानी

इन रिपोर्ट्स के विपरीत, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी वायरल हो रही हैं कि हिमांशी नरवाल को ‘बिग बॉस 19’ का कोई ऑफर नहीं मिला है और वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

कौन-कौन हो सकता है इस बार ‘घरवाला’?

‘बिग बॉस 19’ का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान नेता के रूप में नजर आए। उन्होंने ऐलान किया कि इस बार “सरकार घरवाले चलाएंगे” और सभी फैसले भी वही लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा, लता सभरवाल, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूरव झा और अपूर्वा मखीजा के नाम भी चर्चा में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)