होम ‘डबल वोटर’ विवाद में घिरे राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने मांगा सबूत, शकुन रानी ने दोबारा वोट डालने से किया इनकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2025 06:46 PM

‘डबल वोटर’ विवाद में घिरे राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने मांगा सबूत, शकुन रानी ने दोबारा वोट डालने से किया इनकार

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों पर स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।

‘डबल वोटर’ विवाद में घिरे राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने मांगा सबूत, शकुन रानी ने दोबारा वोट डालने से किया इनकार

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों पर स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। यह कदम 7 अगस्त 2025 को दिल्ली में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ‘शकुन रानी’ नाम की महिला ने दो बार मतदान किया।

राहुल गांधी के दावे पर उठे सवाल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्र में कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि मतदान अधिकारी के रिकॉर्ड में शकुन रानी के नाम पर दो टिक मार्क हैं, जो पोलिंग बूथ अफसर द्वारा लगाए गए। उन्होंने दावा किया था कि यह दस्तावेज निर्वाचन आयोग के डेटा का हिस्सा है।

शकुन रानी का बयान और जांच रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने जांच में शकुन रानी से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने केवल एक बार ही मतदान किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि राहुल गांधी द्वारा दिखाया गया ‘टिक मार्क’ वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया था।

दस्तावेज पेश करने का निर्देश

कर्नाटक के सीईओ ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे वे सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिनके आधार पर उन्होंने दावा किया कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार वोट डाला। आयोग का कहना है कि इन दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत जांच की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)