होम 275 करोड़ की धुरंधर 2 में फीस का बड़ा खेल, रणवीर सिंह ने मारी बाजी, जानिए किस स्टार को मिले सबसे कम पैसे

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Mar 16, 2026 08:04 PM

275 करोड़ की धुरंधर 2 में फीस का बड़ा खेल, रणवीर सिंह ने मारी बाजी, जानिए किस स्टार को मिले सबसे कम पैसे

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 275 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू आयोजित किए जाएंगे।

275 करोड़ की धुरंधर 2 में फीस का बड़ा खेल, रणवीर सिंह ने मारी बाजी, जानिए किस स्टार को मिले सबसे कम पैसे

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 275 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू आयोजित किए जाएंगे। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कई शोज हाउसफुल बताए जा रहे हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कलाकारों की फीस को लेकर हो रही है।

रणवीर सिंह बने सबसे महंगे स्टार
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। एशिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में वह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के डबल रोल में दिखाई देंगे।

संजय दत्त को मिली इतनी फीस
फिल्म में चौधरी असलम का अहम किरदार निभा रहे संजय दत्त ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये फीस ली है। कहानी में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आर माधवन भी बड़ी रकम के साथ शामिल
आर माधवन फिल्म में अजय सान्याल के किरदार में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

स्पेशल अपीरियंस के लिए अक्षय खन्ना की एंट्री
हालांकि पहले पार्ट में उनके किरदार रहमान डकैत की मौत दिखाई गई थी, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीक्वल में फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए अक्षय खन्ना की वापसी हो सकती है। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये फीस ली है, हालांकि उनकी एंट्री को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सबसे कम फीस लेने वाले कलाकार कौन?
फिल्म में विलेन इलियास कश्मीरी का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल और फीमेल लीड सारा अर्जुन को सबसे कम फीस मिलने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों कलाकारों ने फिल्म के लिए लगभग 1-1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सारा अर्जुन फिल्म में यलीना जमाली के रोल में नजर आएंगी, जो रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पत्नी हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल
गौरतलब है कि धुरंधर 2, दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। इसी वजह से फिल्म के दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)