होम नोएडा के मामूरा गांव की जी+4 इमारत में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2026 08:14 PM

नोएडा के मामूरा गांव की जी+4 इमारत में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में एक जी+4 आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बैटरी में स्पार्किंग हुई,

नोएडा के मामूरा गांव की जी+4 इमारत में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में एक जी+4 आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बैटरी में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद पास में खड़े पेट्रोल वाहनों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें पूरे परिसर में फैल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की सात फायर टेंडर, एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर इमारत में रह रहे करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

रेस्क्यू के दौरान धुएं की चपेट में आने से दो लोगों की तबीयत गंभीर हो गई थी, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि आग जिस इमारत में लगी वह जी+4 भवन था, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी हुई थी और प्रत्येक मंजिल पर लगभग 12 परिवार रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण किसी इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान हुई स्पार्किंग माना जा रहा है। मामले में फेज-3 थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार, राहत कार्यों की लगातार निगरानी और प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)