होम जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थिओं मिले एप्रेंटिसशिप के अवसर
जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थिओं मिले एप्रेंटिसशिप के अवसर
लखनऊ :कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की संयुक्त पहल में नया भारत , नए अवसर, नई समृद्धि थीम पर २१अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में आयोजित राष्ट्रीय एप्रेंटिसशिप (शिक्षुता) मेला में केंद्रीय कौशल मंत्रालय द्वारा पोषित लखनऊ के गोमती नगर व साक्षरता निकेतन स्थित जन शिक्षण संस्थानों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया । संस्थानों द्वारा एक सैकड़ा से अधिक युवाओं एवम लाभार्थिओ को विभिन्न कम्पनियों में एप्रेंटिसशिप हेतु साक्षात्कार दिलाया गया, जिससे उन्हें अपने हुनर को उद्योगों के अनुरूप निखारने के साथ ही स्थाई रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। निर्धारित स्टाइपेंड में २५ फीसदी योगदान भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा । मेला का उदघाटन श्री कपिल देव अग्रवाल , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एससीवीटी के निदेशक, संयुक्त निदेशक एस सी तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई टी आई अलीगंज सहित अनेक विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। मंडलायुक्त रंजन कुमार कुमार ने प्रतिभागिओ से गहन वार्ता कर उनके कौशल को परखा । दोनो संस्थानो के निदेशको अनिल कुमार श्रीवास्तव एवम सौरभ कुमार खरे ने प्रतिभागिओ का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। मेला में सहभागिता हेतु संस्थानों के कार्यक्रम अधिकारी अवधेश साहू , शुभम मिश्रा सहित नीतू यादव , सुरभी कुमारी , कल्पना सिंह आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।