होम PM मोदी का कायल हुआ अमेरिका, कहा- पाकिस्तान को जोरदार जवाब दे सकता है भारत
PM मोदी का कायल हुआ अमेरिका, कहा- पाकिस्तान को जोरदार जवाब दे सकता है भारत
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हौसले को सलाम किया गया है। अमेरिका ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत सीमापार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भविष्य में फिर से कड़े कदम उठा सकता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकवादी शिविर को तबाह करना हो, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कश्मीर में हिंसक अशांति पैदा होने की संभावनाएं भी जताई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का भारत विरोधी चरमपंथी समूहों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत पाकिस्तान के किसी भी उकसावे का पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर जवाब दे सकता है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की वजह से टकराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। जिसकी वजह से कश्मीर में हिंसक अशांति पैदा होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त भारत में आतंकवादी हमला होने की भी आशंका है।
इतना ही नहीं अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के द्वारा सैनिकों की तैनाती बढ़ाए जाने से दोनों परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव हो सकता है, जिससे अमेरिकी हितों को नुकसान होने की आशंका है। इस रिपोर्ट में गलवान घाटी में हुए संघर्ष और उसके बाद के संघर्षों को भी शामिल किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।