होम गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की तीन दुकानों में लगी भीषण आग
कलान थाना क्षत्र में गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकानो में भीषण आग लग गई
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) कलान थाना क्षत्र में गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकानो में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग से पास की दो कपड़े की दुकानों में भी आग लग गई।ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के घंटों बाद दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा कपड़े का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानो में लगी आग से लाखों रुपए नुकसान हुआ है।
घटना थाना कलान के नगर पंचायत कार्यालय के पास की है जहां हाईवे किनारे देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गैस रिफलिंग करते समय एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से पड़ोस की कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोग और पुलिस आग बुझाने जुटी रही लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रेडीमेड की तीनों दुकानें जलकर खाक हो गई। रेडीमेड की दुकानों में लगी आग से व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गैस रिफिलिंग के समय एक सिलेंडर फटा था जिसके चलते पास में कपड़े की दुकान में आग लग गई।कपड़े की दुकान में लगी आग ने पास की दो दुकानें भी जल गई जिसमे लाखो रुपए का रखा सामान जल कर खाक हो गया फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।