होम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शाहजहांपुर जेल का औचक निरीक्षण, जानिए निरीक्षण के दौरान क्या कहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 11:01 PM

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शाहजहांपुर जेल का औचक निरीक्षण, जानिए निरीक्षण के दौरान क्या कहा

जिलाधिकारी ने जेल मे दिये जाने वाले भोजन को लेकर कहा कि भोजन नियमित तथा अच्छी गुणवत्ता के साथ रोस्टर अनुसार दिया जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शाहजहांपुर जेल का औचक निरीक्षण, जानिए निरीक्षण के दौरान क्या कहा

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने जेल में साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा कैदियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने कहा कि सुरक्षा एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा अस्पताल में भर्ती कैदियों को नियमित चिकित्सीय सुविधा दी जाये। जिलाधिकारी ने जेल मे दिये जाने वाले भोजन को लेकर कहा कि भोजन नियमित तथा अच्छी गुणवत्ता के साथ रोस्टर अनुसार दिया जाए।

उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के साथ जिला कारागार, शाहजहाँपुर के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित जेल अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों को दिये। उन्होने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये के कैदियों को नियमित चिकित्सीय जांच हो तथा उन्हे रोग या बिमारी के अनुसार औषधिया भी उपब्ध करायी जाये। उन्होने जेल की पाक शाला का भी निरीक्षण किया, रसोई घर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी एवं भोजन की गुणवत्ता भी कैदियों से जाने पर सही बतायी गयी। उन्होने अन्य बैरक में रखे गये कैदियों से भी भोजन एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिसमे सभी कैदियों द्वारा कोई समस्या नही बताई गयी।

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक, सहित जेल के अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)