होम यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 08:27 PM

यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना

यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना

यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना

आगरा में दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इत्र जारी करने से नफरत, घोटाले और भ्रष्टाचार की दुर्गंध नहीं जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार सुबह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर के चल रहे विकासकार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए।
नंबर एक के लिए पार्टियों में खींचतान
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। एक नंबर के लिए राजनीतिक पार्टियों में आपसी खींचतान मची है। आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि मेट्रो के काम में धूल न उड़े इसके लिए अधिकारी जनप्रतिनिधि और मेट्रो प्रशासन आपसी सामंजस्य कर रणनीति बनाएंगे। इसके निर्देश दिए गए हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी। 
किसानों को नहीं होगी खाद की समस्या
किसानों को हो रही खाद की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की किल्लत जल्द दूर होगी, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर तेजी से काम हो रहा है।
शिलायांस कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस के बाद छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भव्य चतुर्विशति का जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के सानिध्य में यहां आयोजन हो रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अतिथि के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर जैन समाज की तरफ से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज ने पूरे देश को दिशा दी है।अहिंसा को पूरे विश्व को आत्मसात करने की जरूरत है। इससे विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। कहा कि पूरे विश्व में भगवान महावीर के उपदेशों का अनुकरण किया जाता है।
 देर रात कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को आगरा आए थे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। सकारात्मक भाव से सभी काम करें। पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत का सूत्रधार बनेंगे। संगठन पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के सहयोगी बनें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)