होम यूपी में टीकाकरण 16 करोड़ के पार : कोरोना के पांच नए मामले, सीतापुर में मचा हड़कंप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 09:18 PM

यूपी में टीकाकरण 16 करोड़ के पार : कोरोना के पांच नए मामले, सीतापुर में मचा हड़कंप

यूपी में टीकाकरण 16 करोड़ के पार : कोरोना के पांच नए मामले, सीतापुर में मचा हड़कंप

यूपी में टीकाकरण 16 करोड़ के पार : कोरोना के पांच नए मामले, सीतापुर में मचा हड़कंप

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने वाली योगी सरकार ने डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जा रहे ओमीक्रान वेरिएंट को गंभीरता से लेते हुए सभी सावधानियां बरतनी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में इस नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में निगरानी समितियां, सर्विलांस टीमें, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएम, डीएसओ व डीआईओ ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है।
विदेशों से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद कोरोना की दूसरी लहर में गठित की गई विशेषज्ञों की टीम इस नए वैरिएंट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। ये टीम विदेशों में इस नए वैरिएंट के लक्षण, प्रभाव और इसके खतरे का आंकलन करेगी। इस नए वैरिएंट की संक्रमण दर कितनी है डेल्टा से कितना खतरनाक ये नया वैरिएंट है और इस नए वैरिएंट पर वैक्सीन के प्रभाव का आंकलन किया जाएगा।
पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों की होगी जीनोम सीक्वेंसी
प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है, वहीं सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर नि:शुल्क आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है। प्रदेश में एक ओर डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के साथ ही निगरानी समितियां भी अलर्ट हैं। विदेश से आने वाले किसी भी यात्री की आरटीपीसीआर जांच कराने और पॉजिटिव निकलने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसी के लिए भी भेजा जाएगा।
यूपी में टीकाकरण 16 करोड़ के पार
24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके सफल परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 02 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 11 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 04 करोड़ 90 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।  प्रदेश के 75.22 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 33.02 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्त कर लिया है।
यूपी में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 86
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,24,647 टेस्ट किए गए जिसमें 05 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8,74,37,937 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 86 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 09 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

सीतापुर में मरीज मिलने से हड़कंप
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश में जारी अलर्ट के बीच सीतापुर में सोमवार को कोरोना का नया मरीज मिला है, इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज शहर के कैंची पुल का निवासी बताया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि युवक ने मेदांता में जांच कराई थी, जहां से आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली गई है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह संक्रमित कैसे और कहां से हुआ है। युवक ने बताया कि पिछले दो माह से वह कहीं नहीं गया है और न ही उसके घर में कोई आया है। एसीएमओ का कहना है कि ऐसे में युवक को कहां से संक्रमित हुआ, इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)