होम रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री झुलसे, एक गंभीर, लखनऊ रेफर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 09:15 PM

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री झुलसे, एक गंभीर, लखनऊ रेफर

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री झुलसे, एक गंभीर, लखनऊ रेफर

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री झुलसे, एक गंभीर, लखनऊ रेफर

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टांडा गांव के पास खड़े ट्रक से टकराने के बाद आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस आग का गोला बन गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस डिवाइडर पार करके दूसरी पार जा पहुंची। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।किसी तरह चीख-पुकार बजाते हुए बस से जान बचाकर यात्री बाहर निकले। इस दौरान 14 यात्री झुलस गए। इसमें से नौ यात्रियों को सीएचसी हरचंदपुर, जबकि छह यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक यात्री का हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। आग से यात्रियों का सामान समेत बस पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि चालक गाना सुनने के लिए कान में लगाए लीड ठीक कर रहा था। इसी वजह से बस अनियंत्रित हुई और ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।  शाम करीब चार बजे आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। बस पर करीब 60 यात्री सवार थे।हाईवे पर टांडा गांव के पास पहले से एक ट्रक खड़ा था। अनियंत्रित बस पीछे से खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर पार करके दूसरे हिस्से में जा पहुंची। टक्कर के बाद बस धू-धू करके जलने लगे। देखते ही देखते बस का आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्री किसी तरह जान बचाकर भागे। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)