होम क्या खत्म होगा किसान आंदोलन ? संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को बुलाई आपातकालीन बैठक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 09:03 PM

क्या खत्म होगा किसान आंदोलन ? संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को बुलाई आपातकालीन बैठक

क्या खत्म होगा किसान आंदोलन ? संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को बुलाई आपातकालीन बैठक

क्या खत्म होगा किसान आंदोलन ? संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को बुलाई आपातकालीन बैठक

 तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का एक साल से आंदोलन चल रहा है। इसी बीच सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने ही मंजूरी दे दी। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन कादियान ने इसे किसानों की जीत बताई। आपको बता दें कि पंजाब के 32 किसान संगठनों ने सिंघु बॉर्डर पर एक बैठक की। इस बैठक के बाद बीकेयू कादियान के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि एक दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक होगी। एमएसपी कमेटी को लेकर आंदोलन पर अगला फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि चार दिसंबर को होने वाली बैठक अपने समय पर होगी। 1 दिसंबर को आपातकालीन बैठक होगी। यह बैठक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित की जाएगी, जो सरकार के साथ 11 दौर की वार्ता के लिए गए थे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ये काला क़ानून एक बिमारी थी, जितना जल्दी कट गई उतनी जल्दी ठीक है। अब इस बिल पर राष्ट्रपति की मोहर लग जाएगी तो यह ख़त्म हो जाएगा। सरकार जहां बुलाएगी हम वहां बात करने जाएंगे।गौरतलब है कि किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत छह मांगों पर तत्काल वार्ता बहाल करने का अनुरोध किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)