होम अखिलेश यादव बोले, उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 08:59 PM

अखिलेश यादव बोले, उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए

अखिलेश यादव बोले, उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए

अखिलेश यादव बोले, उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। विपक्ष सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर है तो वहीं भाजपा की ओर से भी जबरदस्त पलटवार किया जा रहा है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव लगातार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करता है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्होंने ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी। इससे पहले सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश से बुल व बुलडोज़र हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, कुछ लोग देश, धर्म, क्षेत्र, जाति में लोगों को बांट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न किया जा रहा हैं, उन्हें गंभीर धाराओं के साथ फर्जी मुक़दमों में फंसाया जा रहा हैं। यादव ने कहा कि अन्याय करने वालों को चिन्हित करके रखना, समय आने पर जवाब दिया जायगा। यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बाबा न तो लैपटॉप और न ही स्मार्ट फोन चलाना जानते हैं, ऐसे में वह आप लोगों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन नहीं देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)