होम 6 महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने साझा की फोटो, कही यह बात, अब उठ रहे सवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2021 08:50 PM

6 महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने साझा की फोटो, कही यह बात, अब उठ रहे सवाल

6 महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने साझा की फोटो, कही यह बात, अब उठ रहे सवाल

6 महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने साझा की फोटो, कही यह बात, अब उठ रहे सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 6 महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर साझा की है। शशि थरूर ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फोटो संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन का है। फोटो के साथ शशि थरूर ने लिखा कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह मेरे छह साथी सांसदों के साथ। शशि थरूर के साथ जिन महिला सांसदों की फोटो है उनमें कांग्रेस की परनीतकौर और जोथिमनी, तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, एनसीपी की सुप्रिया सुले और डीएमके सांसद थमिज़ाची थंगापांडियन मौजूद हैं।हालांकि अब लोग शशि थरूर की खिंचाई करने लगे हैं। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और कुछ लोगों ने उन पर लिंग के आधार पर भेदभाव की भावना रखने का आरोप लगाया। हालांकि विवाद बढ़ने पर शशि थरूर ने लिखा कि पूरी सेल्फी (महिला सांसदों की पहल पर) बड़े अच्छे माहौल में लिया गया और उन्होंने ही मुझे उसी भावना से ट्वीट करने के लिए कहा था। मुझे खेद है कि कुछ लोगों को बुरा लगा, लेकिन मैं कार्यस्थल पर मेल-मिलाप के प्रदर्शन में शामिल होकर खुश था। बस इतनी सी बात है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘आप इन्हें आकर्षण की वस्तु के तौर पर पेश करके संसद एवं राजनीतिक में इन महिला सांसदों के योगदान को कमतर कर रहे हैं। संसद में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना बंद करिए।’’ वकील करुणा नंदी और कुछ अन्य लोगों ने भी थरूर की आलोचना की। इसके बाद थरूर ने कहा, ‘‘यह सेल्फी महिला सांसदों की पहल थी जो अच्छे मिजाज में ली गई थी और इन महिला सांसदों ने इसी भावना के साथ इस तस्वीर को ट्वीट करने के लिए कहा था।’’ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और कुछ लोगों ने थरूर का बचाव भी किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)