होम बालासाहेब की शिवसेना होगा शिंदे की पार्टी का नाम, EC से उद्धव ठाकरे के लिए अच्छी खबर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2022 09:40 PM

बालासाहेब की शिवसेना होगा शिंदे की पार्टी का नाम, EC से उद्धव ठाकरे के लिए अच्छी खबर

बालासाहेब की शिवसेना होगा शिंदे की पार्टी का नाम, EC से उद्धव ठाकरे के लिए अच्छी खबर

बालासाहेब की शिवसेना होगा शिंदे की पार्टी का नाम, EC से उद्धव ठाकरे के लिए अच्छी खबर

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को नया नाम आवंटित कर दिया। निर्वाचन आयोग ने शिंदे के लिए पार्टी के नाम के रूप में 'बालसाहेबांची शिवसेना' (Balasahebanchi ShivSena) नाम आवंटित किया है। 'बालसाहेबांची शिवसेना' मराठी नाम है जिसका हिंदी अर्थ 'बालासाहेब की शिवसेना' है। वहीं उद्धव ठाकरे के गुट का नाम 'शिवसेना - उद्धव बालासाहेब ठाकरे' (ShivSena - Uddhav Balasaheb Thackeray) होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा 'शिवसेना - उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम आवंटित किए जाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट के नेता भास्कर जाधव ने कहा, "हम बहुत खुश हैं, इसे बड़ी जीत मानते हैं।" 
इसके साथ ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को निर्वाचन आयोग से एक अच्छी खबर मिली। उद्धव गुट को चुनाव आयोग से ‘मशाल' चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को जो तीन चिह्न सौंपे थे उनमें से एक चुनाव चिह्न ‘मशाल' भी था। लेकिन शिंदे गुट को कोई चुनाव चिह्न आवंटित नहीं हुआ है। क्योंकि निर्वाचन आयोग ने धार्मिक अर्थों का हवाला देते हुए शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए त्रिशूल और गदा को चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित करने के सुझाव को खारिज कर दिया। इसके साथ ही आयोग ने शिंदे गुट को नए चुनाव चिह्न का चयन करने के लिए कहा है। उद्धव गुट को चुनाव चिह्न इसलिए आवंटित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने जो चिह्न सुझाए थे उनमें से एक चिह्न ‘मशाल' भी था जिसका आयोग के मुताबिक 'कोई धार्मिक अर्थ' नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)