होम मुलायम के आखिरी दर्शन को मोदी सैफई आएंगे, श्रद्धांजलि के बाद कल मेला ग्राउंड में अंतिम संस्कार

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2022 09:08 PM

मुलायम के आखिरी दर्शन को मोदी सैफई आएंगे, श्रद्धांजलि के बाद कल मेला ग्राउंड में अंतिम संस्कार

मुलायम के आखिरी दर्शन को मोदी सैफई आएंगे, श्रद्धांजलि के बाद कल मेला ग्राउंड में अंतिम संस्कार

मुलायम के आखिरी दर्शन को मोदी सैफई आएंगे, श्रद्धांजलि के बाद कल मेला ग्राउंड में अंतिम संस्कार

सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह मुलायम का अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे मेला ग्राउंड में मुलायम का अंतिम संस्कार होगा। यह मैदान मुलायम सिंह की कोठी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन के बाद सोमवार की शाम मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया। देर रात तक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सीएम योगी भी सैफई कोठी पर पहुंचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
मुलायम के पार्थिव शरीर को कोठी के बाहरी कक्ष में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को नुमाइश पंडाल में दर्शनार्थ रखा जाएगा। वहां दूर-दूर से आए लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। सैफई में भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई है। एडीजी, आईजी प्रशांत कुमार, कमिश्नर राजशेखर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सैफई हवाई पट्टी से लेकर सैफई महोत्सव पंडाल तक को व्यवस्थाओं के लिए तैयार किया गया है। पैतृक आवास पर भी उनके पार्थिव शरीर को रखने व वीवीआईपी के दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। माना जा रहा है कि देर रात या अलसुबह एसपीजी की टीम भी पहुंच जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले लेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)