होम जानें मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी वो 17 बातें, जो हमेशा रहेंगी याद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Sanjeev Kumar Saxena Oct 10, 2022 09:11 PM

जानें मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी वो 17 बातें, जो हमेशा रहेंगी याद

जानें मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी वो 17 बातें, जो हमेशा रहेंगी याद

जानें मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी वो 17 बातें, जो हमेशा रहेंगी याद

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव के जन्म से लेकर निधन तक कई ऐसी घटनाएं और उपलब्धियां रहीं जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इन्हीं में से 17 उपलब्धी और घटनाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। 

  • 1939: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म
  • 1967: राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया।
  • 1968: चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल में शामिल हुए। इस पार्टी का संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में विलय हो गया और भारतीय लोक दल का गठन हुआ। आपातकाल (1975-1977) के बाद भारतीय लोक दल का जनता दल में विलय हो गया।
  • 1977: पहली बार मंत्री बने।
  • 1982-1985: विधान परिषद के सदस्य रहे और परिषद में विपक्ष के नेता बने।
  • 1985-87: जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • 1989-1991: पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 1992: समाजवादी पार्टी का गठन किया।
  • 1993-95: दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 1996: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, रक्षा मंत्री बने।
  • 1998: संभल से फिर से लोकसभा सदस्य बने।
  • 1999: संभल से फिर से सांसद चुने गए।
  • 2003: तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। पत्नी मालती देवी का निधन। साधना गुप्ता से विवाह किया।
  • 2004: मैनपुरी से सांसद चुने गए।
  • 2007: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।
  • 2009, 2014 और 2019 में सांसद बने।
  • 10 अक्टूबर 2022 को निधन।
Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)