होम सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत करेंगे अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 22, 2022 09:27 PM

सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत करेंगे अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी

सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत करेंगे अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी

सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत करेंगे अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी

लखनऊ, 22 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन कल 23 अगस्त 2022, मंगलवार को प्रातः 8.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी, आई.ए.एस., मुख्य अतिथि होंगे एवं कक्षा-12 के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। इस भव्य समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2022 में 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम नेशनल रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के चार छात्रों आकाश श्रीवास्तव, आदित्य विष्णु झिवानिया, फहीम अहमद एवं सिमरन सिंह को दो-दो लाख रूपये के नगद पुरस्कार एवं 99 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले शेष 20 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इस अवसर पर आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2022 के टॉपर छात्रों, कक्षा-12 की प्रथम इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉपर छात्रों व राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में लखनऊ का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही मेधावी छात्रों के माता-पिता व टीचर-गार्जियन को भी सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह से पूर्व सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों के आई.एस.सी. (कक्षा-12) के हजारों छात्र कल 23 अगस्त, मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल कर चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर भव्य सम्मान समारोह में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)