होम घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए दबंगों का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 9, 2022 12:59 AM

घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए दबंगों का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद

घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए दबंगों का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद

घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए दबंगों का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) दबंगों द्वारा कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई गई,जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मोहल्लेवासी सहम गए। सीसीटीवी में कैद फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर तीन दबंग हाथों में बंदूक लेकर पहुंचते हैं और उतरते ही एक दबंग युवक जिसके हाथ में लाइसेंसी बंदूक दिखाई दे रही है कई राउंड फायरिंग करता है। उसके बाद मोहल्ले में गाली गलौज करता हुआ आसानी से फरार हो जाता है। मोहल्ले वासियों की माने तो सीसीटीवी में कैद तीनों युवक अपराधी किस्म के दबंग हैं जो आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।फिलहाल नई बस्ती रेती मोहल्ला निवासी कृष्णा देवी पत्नी कृष्ण मुरारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा अंकित जरूरी काम से जा रहा था हनुमतधाम पुल पर रेती मोहल्ला निवासी गोविंद सिंह ने अपने साथी हनी सिंह के साथ उनके पुत्र से रंगदारी मांगी और गाली गलौज किया साथ ही देख लेने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने बताया रात्रि लगभग 9 बजे गोविंद सिंह व हनी सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पर आकर लाइसेंसी बंदूक से फायर करने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित की ओर से सूचना व प्रार्थना पत्र मिलते ही थाना राम चंद्र मिशन प्रभारी सीसीटीवी फुटेज में कैद दबंगों की तलाश में जुट गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)