होम लद्दाख में भारतीय सेना की पोजिशन के करीब पहुंचा चीन का एयरक्राफ्ट, वॉर्निंग के बाद लौटा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 8, 2022 09:24 PM

लद्दाख में भारतीय सेना की पोजिशन के करीब पहुंचा चीन का एयरक्राफ्ट, वॉर्निंग के बाद लौटा

लद्दाख में भारतीय सेना की पोजिशन के करीब पहुंचा चीन का एयरक्राफ्ट, वॉर्निंग के बाद लौटा

लद्दाख में भारतीय सेना की पोजिशन के करीब पहुंचा चीन का एयरक्राफ्ट, वॉर्निंग के बाद लौटा

चीन ने एक बार फिर लद्दाख में एलएसी के पास हिमाकत करने की कोशिश की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीन की एयरफोर्स ने LAC के पास पिछले महीने युद्धाभ्यास किया। इसमें बड़े पैमाने पर हथियारों का इस्तेमाल करने की भी जानकारी मिली है। जून के आखिरी हफ्ते में तो एक चीनी एयरक्राफ्ट पूर्वी लद्दाख सेक्टर में इंडियन एयरफोर्स के रडार पर भी आ गया था। हालांकि,भारत की वॉर्निंग के बाद यह एयरक्राफ्ट वापस चला गया था। भारत ने इस घटना को लेकर चीन के सामने कड़ा ऐतराज जताया है।

जानकारी के मुताबिक चीन का एयरक्राफ्ट LAC पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशंस के बहुत नजदीक आ गया था। चीनी एयरक्राफ्ट नजर आते ही इंडियन एयरफोर्स अलर्ट हो गई। एयरफोर्स ने इसे घुसपैठ मानते हुए जवाबी एक्शन की तैयारी भी कर ली थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने इसके बाद ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिए मिलिट्री सिस्टम को सक्रिय कर दिया था।

वॉर्निंग के बाद ड्रैगन ने कदम पीछे खींचे
सूत्रों ने कहा कि इस मामले को भारतीय पक्ष ने स्थापित मानदंडों के तहत चीनी अफसरों के सामने उठाया और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए कहा है। ये भी बताया गया है कि इसके बाद से चीन ने भारत से लगे सीमावर्ती इलाकों में ऐसा कुछ नहीं किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)