होम राष्ट्रीय बॉयलॉजी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र का चयन
राष्ट्रीय बॉयलॉजी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र का चयन
लखनऊ, 13 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-12 के छात्र कुमार यशस्वी ने होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन, मुंबई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बॉयलॉजी ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराकर यह उपलब्धि अर्जित की है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त इस छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय बॉयलॉजी ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।