होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम् में कैम्ब्रिज सेक्शन भी खुला आज हुआ भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2022 06:48 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम् में कैम्ब्रिज सेक्शन भी खुला आज हुआ भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम् में कैम्ब्रिज सेक्शन भी खुला आज हुआ भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम् में कैम्ब्रिज सेक्शन भी खुला आज हुआ भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 16 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम् (प्रथम कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की शुरूआत हो गई है, आज विद्यालय के प्रांगण में कैम्ब्रिज सेक्शन का भव्य उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक डॉ जगदीश गाँधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रोफेसर गीता गाँधी किंग्डन व सी.एम.एस. के सी.ई.ओ. श्री रोशन गाँधी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन सामारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभाग में विस्तार से जानकारी प्राप्त की

सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन, आई.जी.सी.ई. ए-लेवल कैम्ब्रिज असस्मेन्ट इन्टरनेशनल ऐजुकेशन (सी.ए.आई.ई.) बोर्ड द्वारा दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा देता है। यह शिक्षा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्य है व भारत में आई.जी.सी.ई. कक्षा 10 के बराबर व ए-लेवल कक्षा 12 के बराबर मानी जाती है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम् कैम्पस का कैम्ब्रिज सेक्शन अभी कक्षा 3 से कक्षा 6 तक है जो कि वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री निशा पाण्डेय एवं कैम्ब्रिज सेक्शन की को-आर्डिनेटर सुश्री कोमल वचेला के नेतृत्व में कार्य करेगा।

इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक प्रबन्धक डॉ. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गाँधी ने विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग हेतु अभिभावकों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)