होम चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल ! भूपेंद्र हुड्डा बोले- राज्य के कल्याण के लिए हम एकजुट होकर लड़ेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 5, 2022 08:34 PM

चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल ! भूपेंद्र हुड्डा बोले- राज्य के कल्याण के लिए हम एकजुट होकर लड़ेंगे

चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल ! भूपेंद्र हुड्डा बोले- राज्य के कल्याण के लिए हम एकजुट होकर लड़ेंगे

चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल ! भूपेंद्र हुड्डा बोले- राज्य के कल्याण के लिए हम एकजुट होकर लड़ेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हरियाणा सरकार और वहां का विपक्ष लगातार निशाना साध रही है। ऐसे में कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को राज्य को ट्रांसफर करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पारित किया। जिसकी हरियाणा सरकार ने भी कड़ी आलोचना की है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कई दफा कह चुके हैं कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की ही राजधानी है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब विधानसभा का प्रस्ताव महज 'जुमला' है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हम हरियाणा के कल्याण के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। चंडीगढ़ पर पंजाब विधानसभा का प्रस्ताव महज 'जुमला' है। जरूरत पड़ी तो हम राज्य के फायदे के लिए ऐसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल से मिलेंगे।पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाला प्रस्ताव पारित किया था। जिसके जवाब में हरियाणा विधानसभा ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को पूरा करने और पंजाब से हिंदी भाषी क्षेत्रों को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही विधानसभा ने चंडीगढ़ पर दावा करने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब की निंदा की।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)