होम अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शांति समारोह‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ का भव्य उद्घाटन आज
अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शांति समारोह‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ का भव्य उद्घाटन आज
लखनऊ, 5 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस के तत्वावधान में चार दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव (कॉन्फ्लुएन्स-2022)’ का भव्य उद्घाटन समारोह कल 6 दिसम्बर, बुधवार को अपरान्हः 3.00 बजे से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। ‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ का आयोजन 6 से 9 अप्रैल तक ऑनलाइन किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में भारत व रूस के लगभग 35 विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। यह महोत्सव छात्रों के बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं
आध्यात्मिक दृष्टिकोण का भी विकास करेगा।
‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ के अन्तर्गत देश-विदेश के छात्रों के लिए प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्गो में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिनमें जैसे माई ड्रीम कैनवस (पोस्टर मेकिंग), रिदमिक ताल (कोरियोग्राफी), डेरेचोस ह्यूमनोस (ए सर्विस प्रोजेक्ट), एक्टो डि कम्पेशन (ए सोशल प्रोजेक्ट), यूफोरिक ट्रिल्स (समूह गायन), द आर्टसी लेन्स (फोटोग्राफी), वर्ल्ड पार्लियामेन्ट (पेपर प्रजेन्टेशन), ओपेरा हाउस (ड्रामा), डिस्पैन्टेडम (वाद-विवाद) एवं एप्सट्रैक्ट (वीडियो गेम क्रिएशन) आदि प्रमुख है। इन प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के छात्रों को अपनी प्रतिभा, कला व विचारों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।