होम उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र का बुलावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 06:48 PM

उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र का बुलावा

उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र का बुलावा

उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र का बुलावा

 लखनऊ, 18 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र ईशान राय को उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों ने पढ़ने के लिए आमन्त्रित किया है। जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख एवं अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस छात्र को पढ़़ाई का बुलावा भेजा है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  ईशान ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

  वर्ष 2022 में अब तक सी.एम.एस. के 45 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)