होम सी.एम.एस. छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल बनी चार्टड एकाउन्टेन्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 07:34 PM

सी.एम.एस. छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल बनी चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.एम.एस. छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल बनी चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.एम.एस. छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल बनी चार्टड एकाउन्टेन्ट

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल ने चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के तीन अन्य छात्रों शाश्वत पाण्डेय, रवि लालवानी एवं आदित्य बंसल ने सी.ए. फाउण्डेशन कोर्स में सफलता अर्जित की है। ये परीक्षायें इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई।      अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। एक अनौपचारिक वार्ता में अनुप्रिया ने कहा कि हिम्मत, साहस व धैर्य से कठिन से कठिन कार्य भी संभव है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि कभी-कभी कठिन परिस्थितियों में मन निराशा भर जाताी है परन्तु स्वयं पर विश्वास रखें और धैर्य व कठिन परिश्रम से आप अवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। अनुप्रिया ने कक्षा-2 से 12वीं तक की लगभग सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. से प्राप्त की है एवं 12वीं की परीक्षा सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से 93.50 प्रतिशत से उत्तीर्ण की। लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.काम करने के उपरान्त इन्होंने गुड़गांव स्थित लंदन की एक कम्पनी में कार्य करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपनी मेहनत व लगन से सी.ए. की परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अनुप्रिया की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)