होम स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हेतु प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 07:33 PM

स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हेतु प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हेतु प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हेतु प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बच्चों के हित में स्कूलों में सभी कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई करवाने हेतु प्रदेश सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया है। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा एवं अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री अवनीश अवस्थी को प्रेषित पत्र में डा. गाँधी ने प्रदेश सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। डा. गाँधी ने कोरोना महामारी को प्रभावी ढंग से नियन्त्रित करने हेतु प्रदेश सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश के सभी स्कूल विगत एक महीने से बंद थे, जिसका बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य व पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। कोरोना महामारी में सुधार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कक्षा-9 से 12 तक की कक्षायें संचालित करने की अनुमति विगत 7 फरवरी को प्रदान कर दी थी जबकि कक्षा-1 से 8 तक की कक्षाओं को सोमवार, 14 फरवरी से संचालित करने का आदेश दिया गया है। इस निर्णय की छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने एक स्वर से सराहना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)