होम अंशिका ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 23, 2022 07:16 PM

अंशिका ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

अंशिका ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

अंशिका ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

लखनऊ, 23 जनवरी। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-9 की मेधावी छात्रा अंशिका रानी ने कांस्य पदक अर्जित कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप के अन्तर्गत विश्व के विभिन्न देशों के चुनिन्दा प्रतिभागी छात्रों के बीच चार दौर की कड़ी प्रतिस्पर्धा सम्पन्न हुई, जिसमें प्रथम राउण्ड में बहुविकल्पीय प्रश्न, द्वितीय राउण्ड में लिखित प्रश्न, तीसरे दौर में रिले राउण्ड, चौथे दौर में टीम राउण्ड की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इससे पहले, राष्ट्रीय स्तर पर तीन दौर की कड़ी प्रतियोगिता के उपरान्त भारत से मात्र 12 छात्रों को वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप हेतु चयनित किया गया था, जिसमें सी.एम.एस. की अंशिका रानी भी शामिल थीं। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप में चारों दौर की प्रतियोगिताओं में अंशिका ने अपने गणित ज्ञान व मेधात्व का जोरदार परचम लहराते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अर्जित किया। इस उपलब्धि हेतु अंशिका को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)