होम सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस का खेलकूद समारोह आज नगर आयुक्त करेंगे उद्घाटन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 17, 2021 07:04 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस का खेलकूद समारोह आज नगर आयुक्त करेंगे उद्घाटन

सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस का खेलकूद समारोह आज नगर आयुक्त करेंगे उद्घाटन

सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस का खेलकूद समारोह आज नगर आयुक्त करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 17 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का आयोजन कल 18 नवम्बर, वृहस्पतिवार को प्रातः 8.30 बजे से विद्यालय परिसर में बड़े ही भव्य स्तर पर किया जा रहा है। नगर आयुक्त, लखनऊ श्री अजय द्विवेदी, आई.ए.एस., इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस खेल समारोह में विद्यालय के प्री-प्राइमरी छात्र विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। यह खेल समारोह छात्रों में न सिर्फ खेल भावना, सहयोग व आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देगा अपितु छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की नवीन शिक्षा पद्धति को भी उजागर करेगा। सी.एम.एस. का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)