होम सी.एम.एस. में नये एडमीशन 1 नवम्बर से प्रारम्भ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2023 08:24 PM

सी.एम.एस. में नये एडमीशन 1 नवम्बर से प्रारम्भ

सी.एम.एस. में नये एडमीशन 1 नवम्बर से प्रारम्भ

सी.एम.एस. में नये एडमीशन 1 नवम्बर से प्रारम्भ

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) में आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 1 नवम्बर 2023 से प्रारम्भ हो रही है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभिभावक व माता-पिता अपने बच्चों के दाखिले के लिए आगामी 1 नवम्बर से सम्बन्धित सी.एम.एस. कैम्पस  से सम्पर्क कर एडमीशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, अभिभावक सी.एम.एस. की वेबसाइट www.cmseducation.org के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। सी.एम.एस. प्रॉस्पेक्टस व डोजियर वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे अभिभावक डाउनलोड कर विस्तृत जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. छात्र-केन्द्रित शिक्षा उपलब्ध कराने को संकल्पित है,  जिससे कि एक रचनात्मक, अन्वेषी एवं आत्मीय सौहार्द से भरपूर शैक्षिक वातावरण में छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)