होम जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच; महुआ मोइत्रा ने उठाया एथिक्स कमेटी पर सवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2023 09:31 PM

जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच; महुआ मोइत्रा ने उठाया एथिक्स कमेटी पर सवाल

जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच; महुआ मोइत्रा ने उठाया एथिक्स कमेटी पर सवाल

जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच; महुआ मोइत्रा ने उठाया एथिक्स कमेटी पर सवाल

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को लोकसभा एथिक्स कमेटी के प्रमुख विनोद सोनकर पर भड़क उठीं। कैश फॉर क्वैरी केस में मीडिया के सामने खुलेआम बोलने को लेकर विनोद सोनकर पर सवाल उठाए।

इसके साथ ही महुआ ने यह भी पूछा है कि आखिर दर्शन हीरानंदानी द्वारा दाखिल एफिडेविट मीडिया तक कैसे पहुंचा? गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाए थे, जिसके बारे में जांच चल रही है।

पहले इसकी हो जांच
टीएमसी सांसद ने इस बारे में सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इस बारे में लिखा है। महुआ ने यहां पर लोकसभा के नियमों का हवाला दिया है। इसके मुताबिक किसी सदस्य द्वारा एथिक्स कमेटी के सामने पेश सबूतों को तब तक आम नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसे टेबल तक नहीं पहुंच गया है। मोइत्रा ने समिति के अध्यक्ष से कहा कि वह सबसे पहले इस बात की जांच करें कि हीरानंदानी का हलफनामा मीडिया में कैसे पहुंचा। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा का सिर्फ एक एजेंडा है कि अडानी पर मुझे खामोश रखने के लिए लोकसभा से निष्कासित कराना।

यह है पूरा मामला
हलफनामे में कारोबारी हीरानंदानी ने इस बात पर सहमति जताई है कि उन्होंने संसद की लॉगिन डिटेल हासिल करने और सवाल पूछने के बदले में मोइत्रा को घूस दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अडानी समूह पर हमला करके टीएमसी सांसद मशहूर होना चाहती थीं। गौरतलब है कि टीएमसी सांसद द्वारा संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन, आपराधिक साजिश और सदन की अवमानना के आरोपों को सबसे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था। इससे पहले एथिक्स कमेटी ने हलफनामा मिलने की पुष्टि की और कहा कि वह सभी आरोपों की व्यापक जांच करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)