होम अन्तर्राष्ट्रीय ‘जनरेशन ग्लोबल एजूकेटर अवार्ड’ से सी.एम.एस. शिक्षिकायें सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2023 07:14 PM

अन्तर्राष्ट्रीय ‘जनरेशन ग्लोबल एजूकेटर अवार्ड’ से सी.एम.एस. शिक्षिकायें सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय ‘जनरेशन ग्लोबल एजूकेटर अवार्ड’ से सी.एम.एस. शिक्षिकायें सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय ‘जनरेशन ग्लोबल एजूकेटर अवार्ड’ से सी.एम.एस. शिक्षिकायें सम्मानित

लखनऊ, 15 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की चार शिक्षिकाओं सुश्री शाश्वती मुखर्जी, सुश्री आँचल जेटली, सुश्री सोनल रस्तोगी एवं सुश्री दिव्या मेहता शरद ने अन्तर्राष्ट्रीय ‘जनरेशन ग्लोबल एजूकेटर अवार्ड’ अर्जित कर विश्व में देश का का नाम रोशन किया है। अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘जनरेशन ग्लोबल’ के तत्वावधान में अमेरिका, इजिप्ट, मैक्सिको, इण्डोनेशिया, यू.ए.ई. समेत अनेक देशों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान एवं भावी पीढ़ी में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। जनरेशन ग्लोबल एजुकेटर अवार्ड दुनिया भर के शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, जो ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय वैश्विक मानकों पर आधारित है।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने चारों शिक्षिकाओं को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई दी है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री शाश्वती मुखर्जी को गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री आँचल जेटली, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री सोनल रस्तोगी एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री दिव्या मेहता शरद को ब्रांज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है ।    

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)