होम स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2023 08:14 PM

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में पिछड़ों, दलितों, शोषितों, महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

मंगलवार को मौर्य एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार का दिमाग खराब हो गया है। रामचरित मानस विवाद पर कहा कि लोगों ने घरों में सुंदरकांड का पाठ करना बंद कर दिया तो सरकार मंदिरों में सरकारी खर्चे पर हनुमान चालीसा का पाठ करा रही है।

धर्म के नाम पर व्यापार चला रही भाजपा

कहा कि धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी अपना व्यापार चला रही है। कहा कि स्वाभाविक रूप से जब हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष की कल्पना करता है तो, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब यहां पर रहते हैं। इस देश की आजादी में सभी का योगदान रहा है। आज किसी एक धर्म को बढ़ावा देने का मतलब है कि पक्षपात करना।

देश को बंटवारे की राह पर ले जा रही भाजपा उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग करना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया। कहा कि आज कोई खालिस्तान, कोई मुस्लिम देश, बौद्ध राष्ट्र की मांग कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार देश को बंटवारे की राह पर ले जा रहे हैं। पहले भी हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने ही भारत के दो टुकड़े कराए थे। अब फिर से वही सब देश में हो रहा है। नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा कहा कि समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। उसी एजेंडे पर भाजपा सरकार काम कर रही है। कहा कि डबल इंजन वाली सरकार का एक भी इंजन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए रोजाना नए-नए कार्यक्रम बनाती है। वहीं सरकार विरोधी दलों के नेताओं की आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश बेच रही भाजपा सरकार उन्होंने कहा कि सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश बेचने में लगी हुई है। विशेष लोगों के हाथों में सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बने हुए हैं। विरोधी दलों के नेताओं को सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके परेशान किया जा रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ही भाजपा को जवाब देगी। 2024 में सपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करके भाजपा को सत्ता से हटाने में अपनी भूमिका निभाएगी।

आराध्य के दर्शन के लिए हो रही लूट काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए टिकिट लगाए जाने पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। श्री मौर्य ने कहा कि जहां लोग जाकर अपने आराध्य के दर्शन करते थे वहां पर भी सरकार बड़े पैमाने पर फीस तय कर रही है। धर्मस्थलों पर भी सरकार ने लूट का कारोबार शुरू कर दिया है। सरकार को हर जगह व्यवसाय और कारोबार नजर आता है। सरकार जनता का पैंसा एंठकर अडानी और अंबानी की तिजोरी भर रही है। जाति-मजहब के नाम पर हो रही कार्रवाई सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर भी कार्रवाई जाति और मजहब के नाम पर हो रही है। कुछ को अभयदान देना और कुछ के घर पर बुलडोजर चलाना सरकार की दोहरी नीति है। इससे कभी भी कानून का राज स्थापित नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जो अपराधी हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। बुलडोजर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आईपीसी या सीआरपीसी की किसी भी धारा में इसका जिक्र नहीं है। लेकिन सरकार अपनी मनमानी कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)