होम पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सुरक्षा में कटौती, बोले- अगर मुझे कुछ हो जाता है तो...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2023 08:10 PM

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सुरक्षा में कटौती, बोले- अगर मुझे कुछ हो जाता है तो...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सुरक्षा में कटौती, बोले- अगर मुझे कुछ हो जाता है तो...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सुरक्षा में कटौती, बोले- अगर मुझे कुछ हो जाता है तो...

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के बजाय अब उनकी सुरक्षा के लिए एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तैनात किया जाएगा।

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में, सत्यपाल मलिक ने कहा कि उनकी सुरक्षा इसलिए छीन ली गई क्योंकि उन्होंने किसानों के मुद्दे और केंद्र की अग्निवीर योजना पर बात की थी। मलिक जम्मू और कश्मीर के अलावा, मेघालय और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं।

सत्य पाल मलिक 2019 में जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे। इसी साल जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया था। सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया। महीनों बाद, सत्य पाल मलिक को गोवा के 18वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में सत्यपाल मलिक ने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में काम किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। लेकिन अगर मुझे कुछ होता है तो कृपया दिल्ली आ जाइए।" मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सत्यपाल मलिक ने कहा, "मुझे पुलिस मुख्यालय से इस बात की सूचना मिली है कि मेरी जेड प्लस सुरक्षा हटा दी गई है। मुझे बस एक PSO दिया गया है वो भी बीते तीन दिन से नहीं आ रहा है। ऐसी हालत में अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।" उन्होंने कहा, "मैं जब गवर्नर था तो मैंने ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग की थी। साथ ही मेरे कार्यकाल में ही धारा 370 भी हटाई गई। मैं बताऊं तो आज तक जम्मू-कश्मीर में जितने भी एलजी रहे हैं उनके सब के पास सुरक्षा है। ऐसे में मेरी ही सुरक्षा क्यों हटाई गई ये समझ नहीं आ रहा है।"

उन्होंने दावा किया कि 2008 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले एनएन वोहरा का सुरक्षा कवर अभी भी बरकरार है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे के बारे में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है कि उनका सुरक्षा कवर क्यों घटाया गया और इस कदम के पीछे क्या कारण था। बता दें कि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के परिवार के लिए आजीवन सुरक्षा कवर के लिए प्रोटोकॉल लागू है। हालांकि, राज्यपालों और एलजी (उपराज्यपाल) के लिए सुरक्षा कवर सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त खुफिया जानकारी पर आधारित होता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)