होम पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे ने बहू-समधी पर लिखाई FIR, हंगामा, बदनाम करने की धमकी
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे ने बहू-समधी पर लिखाई FIR, हंगामा, बदनाम करने की धमकी
बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे अमित टंडन ने अपनी बहू दिशा कपूर व उसकी मां पूनम कपूर के खिलाफ लखनऊ के चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा अपनी मां के साथ 16 फरवरी को उनके घर आई और दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया।
फिर दोनों ने उनके बड़े भाई को बदनाम करने की भी धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
चौक, सोंधी टोला निवासी अमित टंडन ने एफआईआर में लिखाया है कि उनके बेटे आयुष की शादी सीतापुर के लहरपुर की दिशा कपूर से हुई थी। उन दोनों के बीच पारिवारिक न्यायालय व अन्य न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं। इस वजह से आयुष उनके साथ नहीं रहता है। दिशा अपनी मां पूनम के साथ 16 फरवरी की शाम पौने पांच बजे और फिर रात साढ़े आठ बजे दो बार आये। इन दोनों ने मेरे घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। इस दौरान दरवाजा भी तोड़ दिया। दोनों ने उन्हें व पूरे परिवार को गालियां और जान से मारने की धमकी दी। बड़े भाई को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की धमकी भी दी।
हाथापाई में कर्मचारी चोटिल
अमित टंडन ने यह भी आरोप लगाया कि दिशा और उसकी मां ने उनके स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। इसमें उनके कुछ कर्मचारी चोटिल भी हुये। ये दोनों लोग इससे पहले भी इस तरह से हंगामा कर चुके हैं। इस मामले में पिछले साल नौ दिसम्बर को भी शिकायत की गई थी। चौक पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।