होम कंगना रनौत को नहीं मानता महत्वपूर्ण, आगे चलो; तारीफ पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2023 08:32 PM

कंगना रनौत को नहीं मानता महत्वपूर्ण, आगे चलो; तारीफ पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

कंगना रनौत को नहीं मानता महत्वपूर्ण, आगे चलो; तारीफ पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

कंगना रनौत को नहीं मानता महत्वपूर्ण, आगे चलो; तारीफ पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

लेखक जावेद अख्तर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को 'अनइंपॉर्टेंट' बताया। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर से कंगना रनौत से जुड़ा एक सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने अभिनेत्री के बारे अपनी राय रखी।

इतना ही नहीं, लेखक ने अभिनेत्री से जुड़े सवाल को इग्नोर मारते हुए एंकर को आगे बढ़ने के लिए कहा। आइए जानते हैं क्या था लेखक का पूरा बयान...

कंगना ने की थी जावेद अख्तर की तारीफ
पाकिस्तान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कुछ ऐसा कहा था जिससे हर भारतीय गदगद हो गया। जावेद अख्तर के जवाब से उनकी कथित दुश्मन कंगना रनौत भी खुश हो गई थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लेखक की तारीफ करते हुए लिखा था, 'जब मैं जावेद साहब की शायरी सुनती थी तब सोचती थी कि सरस्वती जी की इनपर इतनी कृपा क्यों है? लेकिन, देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदा की इतनी कृपा है इनपर। जय हिंद। घर में घुसकर मार.. हा हा। अपने ही देश में सत्य सुनो।'

कंगना की इसी टिप्पणी के बारे में जब लेखक से पूछा गया तब...
जावेद अख्तर से इंटरव्यू के दौरान एनडीटीवी के एंकर ने जब कंगना के इसी कमेंट के बारे में पूछा तब लेखक ने सवाल को इग्नोर कर दिया। जब एंकर ने उनपर दबाव डाला तब जावेद अख्तर ने कहा, "मैं कंगना को महत्वपूर्ण नहीं मानता, इसलिए वह एक महत्वपूर्ण टिप्पणी कैसे कर सकती हैं। उनके बारे में भूल जाओ। चलो आगे।"

जावेद अख्तर ने पाकिस्तानियों के बारे में कही थी ये बात
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी कार्यक्रम में कहा था, "हम बंबई में रहने वाले लोग हैं। हमने देखा था कि हमारे शहर में कैसे हमला किया था। हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। वे अभी भी आपके देश में मौजूद हैं, इसलिए अगर कोई भारतीय इस बारे में शिकायत करे तो आपको नाराज नहीं होना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा था कि 'भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों की मेजबानी की है, लेकिन पाकिस्तान ने गायिका लता मंगेशकर की कभी मेजबानी नहीं की है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)