होम क्या नसीरुद्दीन शाह शादी के बाद बदलवाना चाहते थे अपनी पत्नी का धर्म?
क्या नसीरुद्दीन शाह शादी के बाद बदलवाना चाहते थे अपनी पत्नी का धर्म?
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह कभी भी किसी भी विषय पर अपनी राय रखने से नहीं कतराते हैं। वह बेबाक होकर हर विषय पर बयान देते हैं। पिछले साल जब पूरे देश में 'लव जिहाद' पर बहस हो रही थी।
भाजपा शासित राज्यों में 'लव जिहाद' पर कानून बनाने की तैयारियां की जा रही थीं। तब अभिनेता ने 'लव जिहाद' के मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि क्या वे भी शादी के बाद अपनी पत्नी, एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह का धर्म बदलवाना चाहते थे या नहीं? आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा था।
लव जिहाद के बारे में क्या सोचते हैं अभिनेता
नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान 'लव जिहाद' की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, "लव जिहाद का तमाशा केवल हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए, उनके सामाजिक मेलमिलाप को बंद कराने के लिए किया जा रहा है। जिन लोगों ने ये जुमला ईजाद किया है, उन्हें जिहाद लफ्ज का मतलब तक नहीं मालूम है। क्या सच में लोगों को लगता है कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। यह अकल्पनीय है। कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है। इसलिए यह पूरी धारणा ही अवस्ताविक है।"
अपनी अंतरधार्मिक शादी को लेकर कही ये बात
इतना ही नहीं, नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा था, "मेरा हमेशा यही मानना रहा है कि मेरा किसी हिंदू महिला से शादी करना समाज में एक स्वस्थ उदाहरण स्थापित करेगा। आपको पता है जब मैं रत्ना से शादी करने जा रहा था तब मेरी मां ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं अपनी होने वाली पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता हूं? मैंने साफ इनकार कर दिया था। आपको पता है, मेरी पत्नी हिंदू हैं और मैं मुसलमान हूं, न मैं मजहबी हूं न वो। हमने हमारे बच्चों को हर मजहब के बारे में बताया है। हमने उन्हें ये कभी नहीं बताया कि तुम इस मजहब के हो इस मजहब के नहीं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।