होम शैली ओबरॉय कैसे बनीं AAP की फेवरेट? पार्टी की पहली मेयर से जुड़ी 10 बड़ी बातें
शैली ओबरॉय कैसे बनीं AAP की फेवरेट? पार्टी की पहली मेयर से जुड़ी 10 बड़ी बातें
दिल्लीवालों का इंतजार खत्म...आखिरकार आज दिल्ली को उसका मेयर मिल ही गया। तीन बार बैठकें रद्द होने के बाद चौथी बार हुई बैठक में मेयर का चुनाव संपन्न हुआ। दिल्ली में मेयर की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता शैली ओबरॉय ने कब्जा जमा लिया है।
मेयर चुनाव में शैली को कुल 150 वोट मिले। वहीं भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। ऐसे में AAP में जश्न का माहौल है। आइए जानते हैं शैली ओबरॉय से जुड़ी 10 सबसे बड़ी बातें जो उन्हें AAP की फेवरेट बनाती हैं...
AAP की युवा नेता
शैली ओबरॉय की उम्र 39 साल है। शैली AAP की एक तेज-तर्रार युवा नेता हैं। दिल्ली में पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा का दबदबा था। AAP ने चुनाव जीतने के बाद मेयर पद के लिए एक युवा चेहरा को चुना। दिल्ली के युवाओं के बीच शैली ओबरॉय का खासा प्रभाव है।
AAP की प्रभावशाली चेहरा
शैली ओबरॉय पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद चुनकर आई हैं। एमसीडी के चुनाव में शैली ने भाजपा उम्मीदवार दीपाली कपूर को 269 वोटों से हराया था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शैली का उनके इलाके में खासा प्रभाव है।
पहली बार में ही जीती चुनाव
शैला ओबरॉय एमसीडी चुनाव में पहली बार एंट्री की थीं। AAP के बैनर तले शैली ने पहली ही बार में जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार को हराकर शैली ने AAP का भरोसा जीता।
पढ़ी-लिखी नेता
शैली ओबरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। शैली राजनीति में आने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। AAP चुनाव में पढ़ाई और स्कूल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से जगह देती है। शैली ने आईआईएम से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।
AAP से पुराना रिश्ता
शैली ओबरॉय बतौर कार्यकर्ता साल 2013 में AAP से जुड़ी थीं। AAP के कई चुनाव प्रचारों में भी शैली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई सालों तक पार्टी के लिए मेहनत करने के बदले AAP ने शैली को मेयर बनाकर एक बड़ा गिफ्ट दिया है।
गैर-राजनीतिक परिवार से वास्ता
शैली ओबरॉय के पिता एक बिजनेसमैन हैं। वहीं शैली की मां गृहणी हैं। शैली के परिवार में कोई राजनीति में नहीं हैं। ऐसे में AAP को मेयर पद के लिए एक ऐसा उम्मीदवार मिल गया जिसका गैर-राजनीतिक परिवार से वास्ता है।
AAP में उभरती महिला चेहरा
दो साल पहले शैली ओबरॉय आम आदमी पार्टी की महिला विंग की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बनी थीं। मालूम हो कि एमसीडी के पांच साल के कार्यकाल में पहला साल महिला मेयर पद के रिजर्व है। ऐसे में AAP को मेयर पद के लिए किसी महिला चेहरे का चुनाव करना था। पार्टी ने शैली ओबरॉय पर भरोसा जताया।
इंटरनेशनल लेवल पर पहचान
शैली ने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। शैली ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया है। उन्हें कई देशों में बेस्ट पेपर अवार्ड का सम्मान भी मिल चुका है।
ICA की सदस्य
दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (ICA) की आजीवन सदस्य हैं। दर्शनशास्त्र में पीएचडी करने वाली शैली एक वार्ड से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना लोहा मनवा चुकी हैं।
जीत चुकी हैं कई अवार्ड
शैली ओबरॉय कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंपटीशन में अवार्ड जीता है। ICA की एक सम्मेलन में शैली ने गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।
एमसीडी का चुनाव पिछले साल ही हुआ था। मेयर चुनाव के लिए तीन बार बैठकें हुईं। भारी हंगामे के चलते बैठकों को स्थगित कर दिया जाता था। आलम यह था कि सदन में कुर्सियां तक चल गई थीं। चौथी बार की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। AAP की शैली ओबरॉय दिल्ली की मेयर चुनी गईं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP ने जिस शैला ओबरॉय पर भरोसा जताया है वो उस भरोसे पर कितना खरा उतरेंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।