होम सी.एम.एस. छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2022 07:11 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

सी.एम.एस. छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

सी.एम.एस. छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

लखनऊ, 5 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने एहसास फाउण्डेशन के साथ मिलकर एक मानवीय कार्य कर यह सिद्ध कर दिया है कि सी.एम.एस. छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु सामाजिक व मानवीय कार्यो में भी अग्रणी है। सी.एम.एस. छात्रों ने इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण कर एक मिसाल पेश की है। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और इस पुनीत कार्य हेतु खुले दिल से छात्रों को आशीर्वाद दिया। कंबल व गर्म कपड़ों के वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैरिटी ड्राइव के अन्तर्गत सी.एम.एस. कानपुर रोड, आर.डी.एस.ओ., आनन्द नगर एवं स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में कंबल वितरण किया जबकि सी.एम.एस. महानगर व इन्दिरा नगर कैम्पस के छात्रों ने गोल मार्केट, सी.एम.एस. अशर्फाबाद, चौक एवं राजेन्द्र नगर (प्रथम) कैम्पस के छात्रों ने मेडिकल कालेज चौराहे पर गरीब व जरूरतमंदों की मदद की। इसी प्रकार, सी.एम.एस. अलीगंज, राजाजीपुरम व राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्रों द्वारा परिवर्तन चौक पर जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्रों द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में चैरिटी ड्राइव आयोजित की।

            सी.एम.एस. संस्थापिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों को इस नेक कार्य हेतु बधाई दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)