होम भाजपा को दलित मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा, पंजाब से बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2022 11:38 PM

भाजपा को दलित मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा, पंजाब से बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

भाजपा को दलित मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा, पंजाब से बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

भाजपा को दलित मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा, पंजाब से बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

 कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार को गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दलित का मुख्यमंत्री बनना हजम नहीं हो रहा है और किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर हमला किया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोर दरवाज़े से मदद करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, पंजाब चुनाव से 15 दिन पहले मोदी सरकार की “राजनीतिक नौटंकी” फिर शुरू ! भाजपा का “इलेक्शन डिपार्टमेंट” - ईडी मैदान में उतरा।कांग्रेस नेता ने दावा किया, क्रॉनोलॉजी समझें - पंजाब के लोग अब किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े होने की क़ीमत चुका रहे हैं…मोदी जी हार की हताशा में फ़र्ज़ी छापे-गिरफ़्तारी करवा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया, यह हमला मुख्यमंत्री चन्नी पर नहीं, पंजाब पर है, किसान आंदोलन का समर्थन करने की सजा है, यह बदला है कल किसानों द्वारा भाजपा को चुनावों में “दंड” दिए जाने के आह्वान का। उन्होंने कहा, ये हमला है ताकि “छोटे मोदी” - केजरीवाल की पार्टी की “चोर दरवाज़े” से मदद की जा सके। केजरीवाल ने कृषि के काले क़ानून अधिसूचित किये थे, अब अहसान लौटाया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘एक दलित मुख्यमंत्री को निशाना बनाया जा रहा है। 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है, लेकिन मोदी जी ने एक भी दलित को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। क्या एक दलित मुख्यमंत्री भाजपा और मोदी को हजम नहीं हो रहा है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पंजाब के किसानों से बदला लेना चाहते हैं। यह पंजाब को लेकर मोदी जी की नफरत को दिखाता है। यह पंजाब नहीं भूलेगा। पंजाब इसका जवाब देगा।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से कांग्रेस डरने और झुकने वाली नहीं है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)