होम गोरखधाम में पूजा, अमित शाह की 300 पार वाली हुंकार, कुछ इस अंदाज में CM योगी ने भरा नामांकन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2022 11:34 PM

गोरखधाम में पूजा, अमित शाह की 300 पार वाली हुंकार, कुछ इस अंदाज में CM योगी ने भरा नामांकन

गोरखधाम में पूजा, अमित शाह की 300 पार वाली हुंकार, कुछ इस अंदाज में CM योगी ने भरा नामांकन

गोरखधाम में पूजा, अमित शाह की 300 पार वाली हुंकार, कुछ इस अंदाज में CM योगी ने भरा नामांकन

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट बीजेपी के साथ सीएम योगी का गढ़ रही है। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएम योगी के नामांकन में गोरखपुर से सहारनपुर तक आवाज जानी चाहिए कि भाजपा इस बार 300 सीटें पार कर रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि मैं यह बात गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 25 वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज कायम कराया है। 2014,2017 और 2019 तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया। आज योगी जी के नामांकन भरने के साथ ही फिर से एक बार BJP यहां से 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)