होम 6 फरवरी को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, योगी बोले- विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2022 11:54 PM

6 फरवरी को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, योगी बोले- विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

6 फरवरी को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, योगी बोले- विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

6 फरवरी को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, योगी बोले- विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के एक बार फिर से सीएम उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने आज ही गोरखपुर में एक संवाददाता सम्मेलन किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी पार्टी 6 फरवरी को संकल्प पत्र जारी करेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। योगी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में राष्ट्रवाद को भी बड़ा मुद्दा बताया है।भाजपा प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि चुनावी रैलियों के लिए राज्य के दौरों के अलावा, केदारनाथ की मोदी की कई यात्राएं, जिनमें से एक के दौरान उन्होंने एक गुफा में ध्यान किया, राज्य में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैनिकों के साथ त्योहार मनाने के लिए उनकी यात्रा और उत्तराखंड के विश्व पर्यटन मानचित्र संबंधी कॉर्बेट का उनका दौरा लोगों को याद है। हालांकि, जेएस रावत ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कृषि कानून मोदी के खिलाफ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भी आम बजट से निराश हैं जिसमें राज्य के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस बार भाजपा को कोई कारक नहीं बचा पाएगा क्योंकि उत्तराखंड में लोगों ने बदलाव के बारे में अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड इस बार बदलाव के लिए मतदान करेगा और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)