होम सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का आयोजन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 10, 2021 07:01 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का आयोजन

लखनऊ, 10 दिसम्बर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ऑनलाइन आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2021) के दूसरे दिन आज वियतनाम, इंग्लैण्ड, जर्मनी, ईरान, आयरलैण्ड, यूएई, कतर, अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं भारत के विभिन्न राज्यों से मेधावी छात्रों ने एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक व रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से न सिर्फ प्रकृति के अलौकिक सौन्दर्य को उजागर किया अपितु बड़े ही जोरदार ढंग से पर्यावरण संरक्षण का संदेश सारी दुनिया को दिया। इस ओलम्पियाड में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने लिटिल वण्डर्स एट प्ले विद क्ले (क्ले मॉडलिंग), रेगालिया (फैंसी ड्रेस), मॉकिलेज (फेस पेन्टिंग), बर्डी ब्रिस्टो (चित्रकारी), रिसाइकिल फॉर लाइफ (मॉडल मेकिंग), द ह्यू स्टोरी (कम्प्यूटर चित्रकारी), बर्ड्स ऑफ पैराडाइज (कविता पाठ), मिस्टिकल स्टेप्स (कोरियोग्राफी),  एक्वाडेस (थ्री-डी डिजाइनिंग), मिस्ट्रीज ऑफ नेचर (इन्वार्यनमेन्ट क्विज), इमैजिनियरिंग माई फ्यूचर (रीडिजाइनिंग द ग्लोब), वेबसाइट डिजाइनिंग, शटर एण्ड क्विल (फोटोग्राफी) एवं विन्ड्स ऑफ चेन्ज (फ्यूचर फ्रेण्डली स्कूल) आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने ज्ञानविज्ञान का परचम लहराया।

            प्रतियोगिताओं की श्रंृखला में आज ऑनलाइन सम्पन्न हुई द ह्यू स्टोरी (कम्प्यूटर चित्रकारी) प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इसी प्रकार, बर्ड्स ऑफ पैराडाइज (कविता पाठ) प्रतियोगिता में भी छात्रों की कलात्मक प्रतिभा देखते ही बनती थी जिन्होंने बड़े ही आकर्षक ढंग से सजधजकर एक से बढ़कर गीत व कविताओं के माध्यम से चिड़ियाओं की दुनिया की अद्भुद सैर कराई। यह प्रतियोगिता ‘बर्डस’ थीम पर आधारित थी। इसी प्रकार, जहाँ एक ओर एक्वाडेस (थ्री-डी डिजाइनिंग) प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने ज्ञान व तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया तो वहीं दूसरी ओर इमैजिनियरिंग माई फ्यूचर (रीडिजाइनिंग द ग्लोब) प्रतियोगिता में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)